श्री बद्रीनाथ धाम के पास माणा में हुई हिमस्खलन की घटना के सम्बन्ध में रेस्क्यू अपडेट ।

श्री बद्रीनाथ धाम के पास माणा में हुई हिमस्खलन की घटना के सम्बन्ध में रेस्क्यू अपडेट ।
Spread the love

चमोली– श्री बद्रीनाथ धाम के पास माणा गांव में हुई हिमस्खलन की घटना के बारे में पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, रिधिम अग्रवाल ने बताया कि माणा गाँव, ज़िला चमोली के पास हिमस्खलन की घटना में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइज़ेशन (BRO) के कुल 57 श्रमिक प्रभावित हुए। एसडीआरएफ की एक टीम जोशीमठ से रवाना हो चुकी है। लामबगड़ में सड़क अवरुद्ध होने के कारण सेना से संपर्क कर मार्ग खोलने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी टीम को सहस्रधारा हेलीपैड पर अलर्ट पर रखा गया है। क्षेत्र के सटीक निर्देशांक प्राप्त किये गए हैं। मौसम की स्थिति में सुधार होते ही एसडीआरएफ की हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर से निकटतम उपलब्ध स्थान पर उतारा जाएगा।

SDRF एवं जिला प्रशासन द्वारा BRO एवं सेना के साथ समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि SDRF ड्रोन की टीम को भी तैयारी हालात में रखा गया है। भारी बर्फबारी के कारण फिलहाल ड्रोन ऑपरेशन संभव नहीं हो पाया है।

कुल श्रमिक – 57 थे, आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जनपद में बद्रीनाथ धाम से 6 किलोमीटर आगे हिमस्खलन में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। शाम 5:00 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, शेष 25 लोगों को निकालने की कार्रवाई गतिमान है। प्रभावितों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर की बात

चमोली में ग्लेशियर फटने के संदर्भ में सीएम धामी से ली जानकारी

हादसे में फँसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है_अमित शाह

स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से लगा हुआ है—अमित शाह

NDRF की दो टीमें भी जल्द ही घटना स्थल पर पहुँच रही हैं —अमित शाह

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *