पूर्व विधायक चैंपियन को हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती हुए करीब 10 दिन, व्हीलचेयर पर बैठकर कोर्ट में हुए पेश।

पूर्व विधायक चैंपियन को हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती हुए करीब 10 दिन, व्हीलचेयर पर बैठकर कोर्ट में हुए पेश।
Spread the love

हरिद्वार– पूर्व विधायक प्रणब सिंह चैंपियन को हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती हुए करीब 10 दिन से ज्यादा बीत गए हैं, लेकिन डॉक्टर अभी तक उनकी बीमारी का पता नहीं लगा पाए हैं। चैंपियन के इलाज के नाम पर डॉक्टर के पैनल पर पैनल बनाए जा रहे हैं। टेस्ट के बाद रिपोर्ट भी निकाली जा रही है लेकिन डॉक्टर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं। हरिद्वार के सीएमओ का कहना है कि सीएमएस और सर्जन से फाइनल रिपोर्ट मांगी गई है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आपको बता दें कि 15 फरवरी की रात को चैंपियन को लूज मोशन की शिकायत के बाद हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के मामले में कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल कर दी गई है। चैंपियन पर नरमी दिखाते हुए पुलिस ने बीएनएस की धारा 110 यानी गैर इरादतन हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में चार्ज शीट दाखिल की है। बृहस्पतिवार को मामले की सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिला अस्पताल में भर्ती चैंपियन व्हीलचेयर पर बैठकर कोर्ट में पेश होने पहुंचे। चैंपियन के वकील के मुताबिक शुक्रवार को जमानत की अर्जी दाखिल की जाएगी। शुक्रवार को चैंपियन को कोर्ट से राहत मिल सकती है। आपको बता दें कि 26 जनवरी को चैंपियन और उनके समर्थकों ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित ऑफिस पर फायरिंग की थी। जिसके बाद 27 जनवरी को चैंपियन की गिरफ्तारी कर उन्हें रोशनाबाद जेल भेजा गया था। 20 दिन जेल में रहने के बाद चैंपियन की तबीयत खराब हो गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *