खानपुर विधायक के कार्यालय पर पूर्व भाजपा विधायक का हमला, हमलावरो ने कार्यालय पर बरसाई आधाधुन गोलियां, चले जमकर लाठी डंडे।

Spread the love

खानपुर– खानपुर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर भाजपा के पूर्व विधायक प्रणव का हमला। जमकर की फायरिंग…..खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर तीन गाड़ियों में आए हमलावरो ने बरसाई आधाधुन गोलियां।

 

 

आरोप हैं कि खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों ने वर्तमान खानपुर के विधायक के कार्यालय पर बरसाई गोलियां। उससे पहले कार्यकर्ता से मारपीट भी की।

2 दिन से सोशल मीडिया पर वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच चल रही थी जुबानी जंग।

तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन किस तरह से गोलियां बरसा रहे हैं। जिसमे खुद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन गालियां भी दे रहें हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *