पौड़ी मे दहलचौरी के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, घायलों को पहुँचाया गया अस्पताल, 05 की मौत।
देहरादून– आज जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत दहलचौरी के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे 18 लोग घायल हो गए व घायलों को पहुँचाया गया अस्पताल, वहीं 05 सवारों की मौके पर मौत हुई। पौड़ी दहलचोरी के पास एक बस अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त बस GMO की बस संख्या UK 12PB- 0177, जो पौड़ी से दहलचोरी जा रही थी। उक्त घटना में 08 घायलों को हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया है शेष 09 घायल पौड़ी जिला अस्पताल में एडमिट किये गए है। घटना में कुल 05 लोगों की मृत्यु हुई है। बस में कुल 22 लोग सवार थे। पौड़ी पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
पौड़ी शहर से केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर बस दुर्घटना होने की जानकारी सामने आई है, प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गई पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया व घायलों को बचाने के लिए पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा मदद कि गई।
एक प्राइवेट बस पौड़ी शहर से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर सत्याखाल के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी है. बस पेड़ से टकराकर रुक गई. खाई में गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए, मौके पर एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस प्रशासन फोर्स के साथ पहुंचा व स्थानीय लोग भी घायलों के रेस्क्यू में मदद की गई।

