प्रदेश मे शीतलहर के चलते बदला स्कूलों का बदला समय, अब इस समय के बाद होंगे प्रदेश मे स्कूल संचालित।

प्रदेश मे शीतलहर के चलते बदला स्कूलों का बदला समय, अब इस समय के बाद होंगे प्रदेश मे स्कूल संचालित।
Spread the love

देहरादून–  प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उन्होने बताया कि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। बिक्रम सिंह के मुताबिक रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी आदि जनपदों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

वहीं प्रदेश भर में शीतलहर का भीषण प्रकोप जारी है। जिसके चलते भीषण ठंड, पाला और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारत मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी यह स्थिति बनी रह सकती है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में पाला पड़ने और घने कोहरे की संभावना जताई गई है, जिससे आम जनमानस, खासकर विद्यालयी छात्र-छात्राओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जनपद के सभी सरकारी, अर्धसरकारी और निजी स्कूल कक्षा 12 तक, तथा आंगनबाड़ी केंद्र 31 जनवरी 2025 तक सुबह 8:30 बजे के बाद ही संचालित किए जाएंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *