कार्रवाई : पैसे लेकर टिकट देने के आरोप में कांग्रेस नेता पार्टी से निष्कासित।

कार्रवाई : पैसे लेकर टिकट देने के आरोप में कांग्रेस नेता पार्टी से निष्कासित।
Spread the love

देहरादून– बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो संज्ञान लेकर कांग्रेस हाई कमान ने तीन नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस के पदाधिकारियों पर लगा टिकटों की खरीद फरोख्त के आरोप, राजपुर रोड के एक होटल में महिला और उसके साथियों ने लाखो रुपए लेकर टिकट देने का लगाया आरोप,बंद कमरे में की जा रही थी टिकटों की खरीद फरोख्त, कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ना तय।

उत्तराखंड में निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद कांग्रेस हाई कमान ने तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देहरादून की एक महिला टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं पर आरोप लगाऐ थे । इसको लेकर एक होटल में हो रही बैठक के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस ने तीन नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस के कई नेताओं पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने और हंगामे के वीडियो के वायरल होने के बाद देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी ने नेमीचंद, अजय रावत और करण कनौजिया को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ये कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते की गई है। बता दें कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। महिला कांग्रेस की नेत्री बताई जा रही है। महिला ने आरोप लगाए थे कि होटल के बंद कमरे में पैसे लेकर टिकट बांटे जा रहे हैं। इसके साथ महिला का कहना था कि पहले उसे ही टिकट दिया गया लेकिन बाद मे पैसों के लालच मे उसका टिकट काट दिया गया। उसके बदले किसी और को टिकट दे दिया गया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ था।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *