राज्यपाल ने दिलाई उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को पद की शपथ।

राज्यपाल ने दिलाई उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को पद की शपथ।
Spread the love

देहरादून– राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन देहरादून में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को पद की शपथ दिलायी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भारत की मा. राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा।

न्यायमूर्ति गुहानाथान नरेंदर ने वीरवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति नरेंदर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 दिसम्बर को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। न्यायमूर्ति नरेंदर ने न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी का स्थान लिया है। वे इससे पहले आंध्र प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रथम महिला गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीजीपी दीपम सेठ, नैनीताल हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही सहित वरिष्ठ न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *