प्रदेश मे फिर बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट,बारिश और बर्फबारी का अनुमान*
देहरादून– मौसम विभाग ने एक बार फिर से पूरे प्रदेशभर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है,मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है,खासकर उत्तरकाशी,चमोली,पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जनपद में भारी बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं,मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं जिसके चलते 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है,खासकर 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने के आसार हैं यानि कुल मिलाकर कहें तो नए साल के दौरान सैलानी पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी का खूब लुफ्त उठा सकते हैं हालांकि मौसम विभाग ने इस दौरान आवागम के साथ ही ठंड से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।
सीएमओ ने लोगो को ठंड से बचने की दी सलाह
सर्दी का मौसम चल रहा है ऐसे में समय समय स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गाइडलाइन जारी की जाती है और सर्दी से बचने के लिए लोगो से कहा जाता है उत्तराखंड में भी मौसम पूरी तरह सर्द हो चुका है ऐसे में देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन ने कहा कि सर्दी का मौसम है डेंगू का प्रकोप अब नहीं है अब लोगों को ठंड से बचना चाहिए खासकर बुजुर्ग लोगों को सुबह के समय टहलने से बचना चाहिए उसके साथ साथ धुवां वाली जगह जाने से भी बचना चाहिए।


