ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास वाहन बस दुर्घटनाग्रस्त, बस में फंसी लड़की को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू।

ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास वाहन बस दुर्घटनाग्रस्त, बस में फंसी लड़की को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू।
Spread the love

देहरादून– ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की का पैर बस में फंसा गया, जिससे वह बस के अंदर ही फंस गई। मौके पर पहुंची SDRF टीम व जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए उक्त लडक़ी नैन्सी टाकुली पुत्री जीवन सिंह, कपकोट बागेश्वर, जिसकी उम्र-16 वर्ष को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस में 45 बालिकाएं सवार थी जो सुरक्षित है। यह बस स्कूली बच्चों का ग्रुप स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था। लगभग 10 से 12 छात्राओं को हल्की चोट आई है जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है, बाकी सभी सुरक्षित है, सभी को अन्य बस में शिफ्ट करके देहरादून भेजा गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *