हाथियों की लड़ाई का वीडियो वायरल, वन विभाग ने लिया संज्ञान, विडिओ वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार– हरिद्वार में जंगली जानवरों के भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों पर वन विभाग कार्रवाई कर सकता है। आए दिन हाथियों और गुलदार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं। जिनमें काफी वीडियो भ्रामक होते हैं। वे या तो कई साल पुराने होते हैं या किसी दूसरे प्रदेश के होते हैं। हाल ही में हरिद्वार में दो हाथियों की लड़ाई का एक वीडियो भी तेजी से शेयर किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और बताया कि यह वीडियो बहुत पुराना है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेने पर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भ्रामक वीडियो शेयर करने वालों को चिन्हित उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। साथ ही वन विभाग के अधिकारी लोगों से बिना पुष्टि किए ऐसे वीडियो शेयर ना करने की अपील भी कर रहे हैं।


