MNA नमामि बंसल ने शहर को साफ करने के लिए तैयार किया एक्शन प्लान, सभी 100 वार्ड में चलेगा स्वच्छता अभियान,व्यापक स्तर पर होगी सभी वार्डो में सफाई।
देहरादून– उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम की ओर से प्लान तैयार किया गया है। नव नियुक्त मुख्य नगर अधिकारी नमामि बंसल ने कहा कि सभी लोगों से इसके लिए सुझाव मांगे गए हैं। शहर के 100 वार्ड में 100 ऐसे बिंदु चिन्हित किए गए हैं जहां पर आमतौर पर देखा जाता है कि लोग कूड़े का ढेर लगा दे रहे हैं। मुख्य नगर अधिकारी नमामि बंसल ने कहा कि नगर निगम में दो-डोर कूड़ा निस्तारण लंबे समय से किया जा रहा है और सभी लोगों से निगम की ओर से अपील की जाती है कि वह नगर निगम की ओर से लगाई गई कूड़ा कलेक्शन की गाड़ियों में कूड़ा डाले और इधर उधर कूड़ा फेंकने से बचें। लेकिन फिर भी कई स्थानों पर परेशानी है। जिसके लिए अब अभियान के माध्यम से स्वच्छता कार्य होगा।


