हरिद्वार से ॐ पर्वत के लिए रवाना हुई पौराणिक छड़ी यात्रा, मयादेवी मंदिर में साधु संतो ने किया छड़ी का स्वागत ।
हरिद्वार– जूना अखाड़े की पौराणिक छड़ी यात्रा आज हरिद्वार से रवाना हो गई। हरिद्वार के मायादेवी मंदिर में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, महामंत्री महंत हरी गिरी और आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने छड़ी यात्रा का स्वागत किया। साधु संतो ने बताया कि इस बार ओम पर्वत तक छड़ी यात्रा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
बता दे कि सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के उद्देश्य से आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा छड़ी यात्रा की शुरुआत की गई थी। हर साल यह छड़ी यात्रा चारों धामों के साथ ही उत्तराखंड के तमाम मठ मंदिरों में जाती है। सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करती है और इस बार छड़ी यात्रा ओम पर्वत तक जाएगी।

