भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारियों की हुई नियुक्ति।

भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारियों की हुई नियुक्ति।
Spread the love

देहरादून– भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।  भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी करते हुए बताया कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन चुनाव के संचालन के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्त की घोषणा की है।

पार्टी आलाकमान ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को संगठन चुनाव के संचालन के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा और लोकसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

यही कमेटी भाजपा संगठन बूथ से लेकर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव की पूरी प्रक्रिया का संचालन करेगी। इस प्रक्रिया के निपटने में करीब दो महीने का समय लगेगा। यह कमेटी पहले राज्यों में संगठन का चुनाव कराएगी। पहले मंडल, जिला और फिर राज्य के अध्यक्ष का चुनाव होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के समापन के साथ ही पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों और पूरी प्रक्रिया की घोषणा कर दी जाएगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *