खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा।

खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा।
Spread the love

देहरादून– केन्द्र और राज्य की पोषित योजनाओं के साथ ही प्रदेश मे संचालित हो रहीं अन्य विभागीय योजनाओं की खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने आज विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि खाद्य विभागीय स्तर पर अंत्योदय, पीएचएस कार्ड धारकों और राज्य खाद्य योजना के कार्ड धारकों को नियमित रूप से पीडीए सिस्टम द्वारा दिये जा रहे खाद्य्यानों जैसे चावल, गेहूं और मुफ्त गैस रिफिलिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। खाद्य मंत्री ने मुफ्त गैस रिफिलिंग के लिए विभाग स्तर से अभी तक बजट जारी नहीं किये जाने पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि जल्द ही इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर आगामी कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाए जिससे प्रदेश के करीब 1 लाख 84 हजार परिवार मुफ्त गैस रिफिलिंग योजना से लाभान्वित होते रहें। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि कार्ड धारकों द्वारा इस योजना का पोषण और दरों के लिहाज से समुचित लाभ लिया जा रहा है। मंत्री ने भारत सरकार की डोर स्टेप डिलिवरी योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि मैदानी जनपदों में लगभग 99 प्रतिशत डोर स्टेप डिलिवरी योजना का कार्य निरंतर रूप से संचालित हो रहा है जबकि पिथौरागढ़ को छोड़कर अन्य पहाड़ी जनपदों में डोर स्टेप डिलिवरी योजना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने सितंबर माह के अन्त तक पिथौरागढ़ जनपद में भी डोर स्टेप डिलिवरी का कार्य पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि अंत्योदय, पीएचएस और राज्य खाद्य योजना के कार्ड धारकों को सस्ते दरों में नमक वितरण करने की तर्ज पर विभाग नमक, तेल, चाय पत्ती, मसाले को राशन किट के रूप में वितरित करने के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है उन्होंने अन्य राज्यों की तर्ज पर प्रदेश के राशन किट को बेहतर बनाने के दिशा-निर्देश दिये।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *