खेत में पहरा दे रहे ग्रामीण को उठा ले गया जंगली हाथी, उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत।

खेत में पहरा दे रहे ग्रामीण को उठा ले गया जंगली हाथी, उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत।
Spread the love

हरिद्वार– हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में मंगोलपुरा गांव से सटे खेतों में एक जंगली हाथी ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम दयाराम है जो मंगोलपुरा गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दयाराम बीती रात खेत में पहरा देने गया था। रात को दयाराम खेत में बने मचान पर बैठा ही था कि अचानक एक जंगली हाथी वहां आ धमका और उसे सूंड में उठाकर ले गया। करीब 70 मीटर की दूरी पर ले जाकर उसने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। आसपास पहरा दे रहे अन्य ग्रामीणों ने जब चीख पुकार सुनी तो वो भी खेत की और दौड़ पड़े लेकिन तब तक दयाराम दम तोड़ चुका था। वहीं ग्रामीणों को देख हाथी फिर से वापस जंगल की ओर लौट गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

बता दे कि मंगोलपुरा गांव जंगल से सटा हुआ है और अक्सर हाथी और गुलदार जैसे जंगली जानवर आबाद में आते रहते हैं। बीती रात भी ग्रामीण की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्होंने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *