एक और भाजपा नेता पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पद से हटाया।

Spread the love

हल्द्वानी– सल्ट में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद अब लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा भी दुष्कर्म के आरोप से घिर गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं उत्तराखंड सहकारी समिति ने उन्हें संघ के अध्यक्ष पद से हटा दिया है।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष ने उसे 10 नवम्बर 21 को हल्द्वानी में एक होटल में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाये। आरोपी ने नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी। इसी दबाव में आरोपी ने कई बार संबंध बनाये। जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि कि जांच की जा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *