माधोपुर प्रकरण में गरमाई सियासत, मृतक युवक के घर पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री।

माधोपुर प्रकरण में गरमाई सियासत, मृतक युवक के घर पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री।
Spread the love

हरिद्वार– तीन दिन पहले माधोपुर में तालाब में डूब जाने से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सियासत गरमा गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने इस घटनाक्रम में पत्रकार वार्ता कर पुलिसकर्मियों को निर्दोष बताते हुए गौ तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही थी। वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मृतक युवक के गांव सोहलपुर गाड़ा में पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में इस तरह की घटना होना बहुत निंदनीय है। इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों से वार्ता की है और जो भी इस घटनाक्रम में शामिल है उनके ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस प्रकरण में मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के गौ तस्करों को गोली मारने के बयान पर भी उन्होंने पलटवार कर किया और कहा कि मंगलौर चुनाव के बाद वह समझ गए थे कि स्वामी यतीश्वरानंद उत्तराखंड शासन से ऊपर हैं लेकिन अब उन्हें लगता है कि वह संविधान से भी ऊपर हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *