केदारनाथ पैदल मार्ग से दो लोगों के शव हुए बरामद 18 घंटों से पत्थरों के नीचे दबे व्यक्ति को घायल स्थिति में किया रेस्क्यू।
रुद्रप्रयाग– बुधवार की रात्रि को केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई भीषण आपदा में कई लोगों के विभिन्न स्थानों पर दबने की सूचना मिल रही है। जबकि अभी तक पैदल मार्ग से दो व्यक्तियों के मृत शरीर मिले हैं। जिनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके पैदल मार्ग स्थानीय लोगों के व्यापारिक प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो हुए। जिसके चलते लोगों लाखों का नुकसान हुआ है।आपदा प्रबंध, पुलिस प्रशासन व अन्य द्वारा लगातार पैदल पर सघन रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
शुक्रवार को केदारनाथ पैदल मार्ग आपदा प्रबंधन व पुलिस प्रशासन ने भीमबली, लिंचोली, रामबाड़ा आदि स्थानों पर लगातार लापता लोगों की ढूंढ खोज की जा रही। जिसके चलते बीते दिन देर सांय लिनचोली में मलबे के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जबकि शुक्रवार को भी लिंचोली स्थान पर ही एक और व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। वहीं यहां एक व्यक्ति 18 घंटों से पत्थर के नीचे घायल अवस्था में मिला। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है की यह व्यक्ति बुधवार की रात्रि से पत्थर के ही नीचे दबा रहा, इसका समय पर पता न चलने से व्यक्ति को बुरी स्थिति में रेस्क्यू किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दो व्यक्तियों के मृत शरीर को रेस्क्यू कर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा। जबकि एक घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया कि मृतकों का नाम पता शिनाख्त के बाद ही हो पाएगा। जबकि घायल व्यक्ति अपना परिचय देने में सक्षम नहीं है। लगातार सर्च अभियान जारी है।

