जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप,

जेपी नड्डा के उत्तराखंड  दौरे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप,
Spread the love

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बड़ा बयान देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे पर सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि पहली बात भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व समझ चुका है कि उत्तराखंड बीजेपी के नेता प्रदेश के भीतर महत्वहीन और प्रभावहीन हो चुके है। जिसके चलते अब चुनाव की कमान भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने हाथ में लेने का काम किया है। दूसरी बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद गृह प्रदेश हिमाचल में हुए उपचुनाव की एक भी सीट भाजपा को नही दिलवा पाए, तो ऐसे में वो अपनी उपयोगिता पहले ही खो चुके है। बीजेपी उत्तराखंड में तो केवल डूबती नैया को बचाने की कोशिश कर रही है। जिसके लिए केवल सांत्वना दी जा सकती है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *