कैबिनेट मंत्री ने प्रदेशवासियों से हरेला पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का किया आव्हान, उद्यान विभाग लोकपर्व हरेला पर प्रदेशभर में 9.50 लाख फलदार पौधों का करेगा वृक्षारोपण।

देहरादून– जहाँ लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में उद्यान विभाग की ओर से नि:शुल्क फलदार पौधों का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होने विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का वितरण किया। मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार ने हरेला पर्व पर इस वर्ष 2 करोड़ से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 9.50 लाख वर्षाकालीन फलदार वृक्ष उद्यान विभाग द्वारा वितरित किए जाएंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उद्यान विभाग की ओर से राज्य में स्थापित राजकीय, एनएचबी से मान्यता प्राप्त, निजी क्षेत्र की पंजीकृत पौधशालाओं से इस वर्ष लगभग 8.45 लाख फल पौधों का आवंटन प्रदेश के समस्त जनपदों में किया जा चुका है। उद्यान विभाग के सहयोग से विगत वर्ष 2023-24 में आम, लीची, अमरूद, नींबू वर्गीय फल, अनार व कटहल आदि के लगभग 5.16 लाख फलदार पौधे वितरित किए गए है।
मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से इस हरेला पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में अधिक से अधिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का किया आव्हान।
हरेला पर्व पर्यावरण के संरक्षण का प्रतीक है। मंत्री ने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक संख्या में और पूरी निष्ठा से इस पर्व को मनाना चाहिए। उन्होने कहा कि यदि हम सब अब भी पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सचेत नही हुए तो हमारी आने वाली पीढ़ी को इस जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव झेलने पड़ेंगे। उन्होने कहा कि जो वृक्ष हमसब लगाते है उसे देखें कि अगले वर्ष वह कितना बढ़ा है, और उसकी पूरी देखभाल करें। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा हरेला पर्व पर पूरे राज्य में 02 करोड़ से अधिक पौधों का वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा उद्यान और ग्राम विकास विभाग द्वारा इस वर्ष हरेला पर 15 लाख से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा।
विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कहा उद्यान विभाग के सौजन्य से आज जनपद देहरादून से हरेला लोकपर्व के शुभ अवसर पर वर्षाकालीन फल पौधों का निःशुल्क वितरण प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा राज्य में स्थापित राजकीय / एन०एच०बी० से मान्यता प्राप्त / निजी क्षेत्र की पंजीकृत पौधशालाओं से इस वर्ष लगभग 8.45 लाख फल पौधों का आवंटन प्रदेश के समस्त जनपदों में किया जा चुका है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा पर्यावरण को समर्पित उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा के प्रतीक “हरेला लोकपर्व” के अवसर पर प्रारम्भ निःशुल्क फल पौध वितरण कार्यक्रम का प्रदेश के अधिक से अधिक नवयुवा लाभ प्राप्त कर पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ-साथ प्रदेश को औद्यानिक प्रदेश के रूप में विकसित करने में अपनी अहम भूमिका प्रदान करेंगे। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मां के सम्मान में एक पेड़ मां नाम लगाने का भी आव्हान किया।
उत्तराखण्ड की पावन देवभूमि पर ऋतुओं के अनुसार विभिन्न पर्व मनाए जाते हैं, यह पर्व हमारी संस्कृति को उजागर करते हैं तथा पर्वतीय क्षेत्रों की परम्पराओं को भी कायम रखे हुए हैं, जिसमें हरेला मुख्य लोकपर्व है। हरेला शब्द का तात्पर्य हरयाली से हैं, यह पर्व वर्ष में तीन बार आता हैं। पहला चैत मास में दूसरा श्रावण मास में तथा तीसरा व वर्ष का आखिरी पर्व आश्विन मास में मनाया जाता हैं।