ऋषिकेश एम्स में भर्ती अपनी मां को देखने उत्तराखंड पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ,दो साल बाद बेटे से मिलकर प्रसन्न नजर आईं मां सावित्री देवी।

ऋषिकेश एम्स में भर्ती अपनी मां को देखने उत्तराखंड पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ,दो साल बाद बेटे से मिलकर प्रसन्न नजर आईं मां सावित्री देवी।
Spread the love

देहरादून/ ऋषिकेश /लखनऊ– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने एम्स ऋषिकेश में भर्ती अपनी मां से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने एम्स डायरेक्टर से मिलकर अपनी मां सावित्री देवी के स्वास्थ्य की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद सीएम योगी ने रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों से भी मिलने पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को समुचित उपचार का निर्देश भी दिया। सीएम योगी के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

दो साल बाद अपनी मां से भी मिले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सीधे ऋषिकेश पहुंचे थे। वह दो साल बाद अपनी मां से मिल रहे थे। सीएम ने मां का हालचाल लेने के बाद एम्स के डायरेक्टर से भी मुलाकात की और मां के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सीएम योगी को देखकर उनकी मां सावित्री देवी बहुत प्रसन्न नजर आईं। वह यहां करीब 20 मिनट तक रुके। सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। इससे पूर्व भी वह आंखों के संक्रमण के कारण यहां भर्ती रही थीं। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी योगी आदित्यनाथ की मां से मिलकर उनका हाल चाल जाना था। मालूम हो कि सीएम योगी मूल रूप से उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। योगी के परिजन पौड़ी गढ़वाल के पचूर गांव में रहते हैं। इससे पहले सीएम योगी 2022 में अपने पैतृक गांव गए थे। तब उन्होंने मां के पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया था।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *