नाबालिक युवतियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिक युवतियों को बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द।

नाबालिक युवतियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिक युवतियों को बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द।
Spread the love

देहरादून– राजधानी देहरादून के राजपुर थाना में तहरीर दी कि उनकी व उनके पड़ोस में रहने वाली उनकी मित्र की नाबालिक पुत्रियां किसी काम से घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी घर वापस नहीं लौटी।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना प्रभारी राजपुर को नाबालिक लड़कियों की जल्द बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर तत्काल थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की सहायता से दोनों नाबालिक लड़कियों को सहस्त्रधारा से बरामद करते हुए उन्हें भगाने वाले 02 अभियुक्तों 1- साहिल पुत्र ताहिर निवासी पानी की टंकी के पास चुना भट्टा, थाना रायपुर मूल पता कांधला, थाना कांधला, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष, व 2- अहतसाम पुत्र महफूज निवासी आजाद नगर कॉलोनी, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग रायपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में नाबालिक युवतियों ने गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उनके साथ दुष्कर्म करने की बात बताई गई, जिस पर अभियोग में धारा 376 व पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्तो को माo न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *