Petrol Tanker में लगी भीषण आग, Doon Police की मुस्तैदी से टली पेट्रोल टैंकर की आग।
देहरादून– राजधानी देहरादून के थाना प्रेम नगर क्षेत्र में बीच सड़क पर चलते टैंकर में लगी आग
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर पाया आग पर काबू

टैंकर के ड्राइवर ने रोड पर टैंकर से समय रहते कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई।
Petrol Tanker में लगी भीषण आग,14 हजार लीटर पेट्रोल लेकर जा रहा था ट्रैंकर, प्रेमनगर के केहरी गांव में लॉ कॉलेज के पास हुआ हादसा, ड्राइवर केबिन में लगी आग को समय रहते बुझाया गया, टला बड़ा हादसा,आग पेट्रोल टैंक तक पहुंचती तो आसपास के क्षेत्र में हो सकता था बड़ा नुकसान, बैटरी में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा आग लगने का कारण।


