सलमान खुर्शीद के बयान से सहमत नहीं हूं, लेखक की अपनी सोच हो सकती है

सलमान खुर्शीद के बयान से सहमत नहीं हूं, लेखक की अपनी सोच हो सकती है
Spread the love

 

उत्तराखंड – कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने को लेकर जमकर आरोप लगाए है। वहीं 14 नवंबर, पंडित नेहरू के जन्मदिन के मौके से जन जागरण अभियान की भी कांग्रेस ने शुरुवात की है। जिसमें सुबह 06 बजे से 7 बजे तक प्रभात फेरी और श्रम दान का काम हुआ। वही कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधाते हुए कहा कि राष्ट्रगान में जन गण मन आता है, लेकिन पीएम मोदी के लिए सबसे पहले मन आता है। इसलिए वो केवल मन की बात करते है। वहीं महंगाई की मार और सो रही है मोदी सरकार। उत्तराखंड कांग्रेस ने महंगाई को लेकर पंपलेट भी जारी किया। जिसमें महंगाई से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक किया गया है। साथ ही कांग्रेस के जन जागरण अभियान से जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर 1800212000011 जारी किया गया है। दूसरी तरफ बीजेपी की तरफ से नमाज की छुट्टी देने के लग रहे आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि त्यौहारों, परम्पराओं पर नहीं होनी चाइए राजनीति। भाजपा ने केवल हिंदुओं को बांटने, तोड़ने का किया है काम, जोड़ने का नही। रोजगार के मुद्दे पर धामी सरकार पेश कर रही भ्रामक आंकड़े। रोजगार पाने वालो की नाम के साथ सूची जारी करे सरकार। सरकार है नकलची, मेरे कार्यकाल के अध्याचन को विलंबित कर अब जारी कर रहे है। हरीश रावत ने बयान देते हुए कहा कि सलमान खुर्शीद के बयान से सहमत नहीं हूं। लेखक की अपनी सोच हो सकती है। मुझे अपने धर्म पर गर्व है। दूसरों के लिए भी उसका धर्म मानने की आज़ादी दी है। बीजेपी ने हिन्दू धर्म को तोड़ने का काम किया है। भाजपा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बेशर्मों को उकसाने के लिए देनी पड़ रही है बार बार चुनौती। राजनीति से सन्यास लेने के सवाल पर दिया जवाब। दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की स्तिथि टोकरी में बैठे मैंडको जैसी है। एक को दबाते है तो दूसरा उछल जाता है, रोज बीजेपी के किस्से आते है सभी के सामने।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *