पहाड़ की संस्कृति एवम वीरता का प्रतीक है ईगास पर्व, कांग्रेस जनो ने एक दूजे को दी ईगास पर्व की शुभकामनाएं

पहाड़ की संस्कृति एवम वीरता का प्रतीक है ईगास पर्व, कांग्रेस जनो ने एक दूजे को दी ईगास पर्व की शुभकामनाएं
Spread the love

देहरादून-  प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ लोक पर्व ईगास की बधाई दी । उन्होंने कहा कि ईगास पर्व हमारी संस्कृति एवम परंपरा का प्रतीक है । जिसे हम दीपावली के ग्यारह दिन बाद एकादशी के दिन मनाते हैं । वीर योद्धा माधो सिंह भंडारी तिब्बत से विजयी होकर एकादशी के दिन वापस गढ़वाल लोटे जिस खुशी में भव्य तरीके से भेलो खेल कर खुशी का इजहार किया जाता है ।उन्होंने कहा कि ये हमारी स्वस्थ परंपरा एवम वीरता का प्रतीक है जो पौराणिक काल से मनाया जाता है । आज हमारी संस्कृति विलुप्त होती जा रही है जिसे जिंदा रखने को इस तरह के आयोजन होने चाहिए । उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील की है कि अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने को इस लोक पर्व में बढ़ चढ़ कर मनाए और अपनी परंपरा एवम संस्कृति को बचाकर इसके प्रचार प्रसार करें जो हमारी पहचान बन सके ।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *