अनिल बलूनी ने मलेथा में वीर माधो सिंह भंडारी को किया नमन साथ ही पहुंचे गवाना सीडीएस अनिल चौहान के गांव।

अनिल बलूनी ने मलेथा में वीर माधो सिंह भंडारी को किया नमन साथ ही पहुंचे गवाना सीडीएस अनिल चौहान के गांव।
Spread the love

देहरादून/श्रीनगर– आज गढ़वाल के गौरव वीर पराक्रमी माधो सिंह भंडारी जी के पुरुषार्थ की प्रतीक उस गूल (नहर) का आचमन किया जिसने मलेथा की मरुभूमि को सोना उगलने वाली धरती बना दिया।

वीर माधो सिंह भंडारी हमारे गौरव हैं। लोकगीतों में उनकी गाथा के प्रमाण मिलते हैं। प्रसिद्ध पर्वतीय लोक पर्व इगास की किंवदंती भी उनसे जुड़ी हुई है। उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण पर नमन किया।

मलेथा (देवप्रयाग विधानसभा) स्थित वीर शिरोमणी माधो सिंह भंडारी जी की प्रतिमास्थल पर पहुँचकर उत्तराखंड के इस महान सुपुत्र का माल्यार्पण कर उनके द्वारा निर्मित सिंचाई गूल को भी करीबी से देखने का अवसर मिला,जिसके बाद विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी जी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक भाई विनोद कंडारी जी, देवप्रयाग विधानसभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

आज चुनाव प्रचार के दौरान श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत गवाना गांव पंहुचे। गवाना गांव भारत के चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ ( सीडीएस ) जनरल अनिल चौहान साहब का गांव है।

गांव के नागरिकों से भेंट करके चर्चा की। गांव के लोग गौरवान्वित हैं कि देश के द्वितीय सीडीएस उनके परिवार के सदस्य हैं।

उन्होंने मोदी सरकार की नीतियां और मोदी जी द्वारा निरंतर सेना का मनोबल बढ़ाने और पूर्व सैनिकों की चिंता व सम्मान करने पर प्रधानमंत्री जी की प्रशंसा की। पूर्व सैनिकों समेत ग्रामीणों के भीतर कांग्रेस द्वारा स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के अपमान का गुस्सा बरकरार है।

आज रुद्रप्रयाग में भारतीय जनता पार्टी के मातृशक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। रुद्रप्रयाग जनपद ने केदारनाथ आपदा की विभीषिका निकट से देखी है और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस निष्ठा, समर्पण और आस्था के साथ केदारपुरी को संवारने का काम किया, वह अद्वितीय है। रुद्रप्रयाग जनपद इसका गवाह है।

आज मातृशक्ति सम्मेलन में हमारी बहनों ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक कल्याणकारी योजनाओं का वर्णन कर विजय का संकल्प लिया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *