नेहा जोशी ने की कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात, बुथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश

नेहा जोशी ने की कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात, बुथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Spread the love

 

उत्तराखंड- बाजपुर के चीनी मिल गेस्ट हाउस में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा की पुनः सरकार बनने की बात कही। बता दे कि विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसी के चलते भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नेहा जोशी बाजपुर के चीनी मिल गेस्ट हाउस पहुंची। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेहा जोशी के बाजपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नेहा जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनावी मोड में रहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जो कार्य किए हैं उसका रिपोर्ट कार्ड पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर चुकी है तो वहीं दूसरी पार्टियां अपनी अंतर कलह को अभी तक समाप्त नहीं कर पाई है जिससे साफ प्रतीत होता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *