विपक्ष ने धामी सरकार पर रोजगार और खनन में भ्रष्टाचार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए
प्रदेश में रोजगार और खनन को लेकर धामी सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल ने आंकड़े जारी करते हुए विपक्ष के सवालों का जवाब दिया है। विपक्ष ने धामी सरकार पर रोजगार और खनन में भ्रष्टाचार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए है। मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि जुलाई में शपथ ग्रहण करने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है। लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तथ्य हीन आरोप लगाए है। वहीं 2014 में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद हरीश रावत ने कुल 157 लोट खनन के स्वीकृत किए है। हरीश रावत सरकार में ही खनन रोकने गए अधिकारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। जिसकी हम भर्तसना करते है। रोजगार को लेकर भी मौजूदा सरकार में कई पदों पर दी गई है नियुक्ती। आंकड़े जारी करने के बाद मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से राजनीति से सन्यास लेने की मांग की है। आंकड़े बताते है की किसकी सरकार में रोजगार मिला और किसकी सरकार में हुआ है भ्रष्टाचार।


