त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, मंच पर एकजुट दिखे भाजपाई।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, मंच पर एकजुट दिखे भाजपाई।
Spread the love

देहरादून– हरिद्वार लोकसभा सीट के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं का दिल खोलकर स्वागत किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और निष्ठा के बलवूते भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं को कोई दिक्कत परेशानी होगी तो वह सबसे आगे होंगे। वह किसी से डरते नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोभाव से चुनाव प्रचार में जुट जाने का आहवान किया।

बुधवार को उपनगरी ज्वालापुर के निजी बैंकट हॉल में भाजपा जिला बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान लोकसभा चुनाव प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को वोट डालना हैं। केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 मिशन का हिस्सा बनना है। पीएम के निर्देश है की सबसे पहले गरीब, महिला, युवाओं और किसान की चिंता करनी है। भाजपा ने देश को सुशासन दिया। भाजपा में भ्रष्टाचार को कोई गुंजाइश नहीं है। पीएम के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देश चली है। पीएम ने सभी से आह्वान किया है की अबकी बार भाजपा 370 और एनडीए चार सौ पार। इस दौरान त्रिवेंद्र ने कार्यकर्ताओं को 400 पार का संकल्प दिलाया। वहीं त्रिवेंद्र ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा की भाजपा पार्टी सरकार में कार्यकर्ताओं के त्याग से पहुंची है। कहा की राष्ट्र का निर्माण करना है। तो त्याग करना पड़ेगा। कार्यकर्ता यह न सोचें की त्रिवेंद्र, मदन और सुरेश के गले में मालाएं डाली जाती है। भाजपा पार्टी में छोटे कार्यकर्ता को भी समय पर बड़ा पद मिल सकता है। दावा करते हुए कहा की इस बार भाजपा सभी रिकॉर्ड तोड देंगी। इस दौरान विधायक मदन कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. किरण उर्फ राजेंद्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, आशु चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की धारा 370 हटाई गई, सीएए लागू किया गया। वही मुस्लिम महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की हलाला जलालत भरा था। हलाला से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति आजादी दिलाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। तीन तलाक समाप्त हुआ है। महिलाओं को शीर्ष स्थान पर पहुंचने का काम पीएम ने किया है। मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का हक मिला है। कोरोना में सरकार ने काम किया है। चंद्रमा, समुद्र के नीचे और धरती के चारों तरफ पीएम के नेतृत्व में विकास दिख रहा है।

भाजपा का संघर्ष

संघ के प्रचारक के तौर पर कार्य करते हुए बिताए दिनों को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्मरण किया। कहा कि एक दौर वह था जब लोग भाजपा का पर्चा भी हाथ में नहीं पकड़ते थे। घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। लेकिन वर्तमान में विभिन्न पार्टियों के नेता टूट कर भाजपा में शामिल हो रहे है। गुलाम नबी को कहना पड़ता है की हमारे पूर्वज हिंदू थे। यह सब कार्यकर्ताओं के कारण संभव हुआ है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *