आदमखोर गुलदार को मारने के लिए टीम तैयार, ड्रोन व लाइव कैमरो से निगरानी।

आदमखोर गुलदार को मारने के लिए टीम तैयार, ड्रोन व लाइव कैमरो से निगरानी।
Spread the love

देहरादून– मसूरी किमाड़ी मार्ग के पास जंगल में गुर्जरों के 10 वर्षीय बेटे का शिकार करने के बाद गुलदार को मारने के लिए वन विभाग ने तीन शूटर तैनात किए हैं। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से वहां गुलदार की तलाश में रोजाना जंगल मे गस्त भी की जा रही है लेकिन अभी तक गुलदार का कहीं पता नहीं चला है। ऐसे में उसके आदमखोर होने पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों को कहना है कि आदमखोर होता तो फिर आसपास आबादी में दिखाई देता। वहां रेंजर मालसी शुचि चौहान के नेतृत्व में 12 लोगों की एक विशेष टीम भी 24 घंटे तैनात की गई है। जो गुर्जरों के डेरे पर ही रहकर निगरानी कर रहे है। इसके अलावा वहां एक पिंजरा, 4 कैमरा ट्रैप और दो लाइव कैमरे भी लगाए गए हैं।

डीएफओ देहरादून नितीशमणि त्रिपाठी ने बताया कि गुलदार को ट्रैक्यूलाइज करने के लिए जू के वैटनरी डॉक्टर प्रदीप मिश्रा को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा रेस्क्यू टीम लीडर जितेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में क्यूआरटी भी वहां तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि गुर्जरों का डेरा खाली करवा दिया है। इसके अलावा वहां किमाड़ी रोड पर दो वाहन चौबीस घंटे पेट्रोलिंग के लिए लगाए गए हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *