उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी, बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत होगी बर्फबारी, मैदान से लेकर पहाड़ तक में बदलेगा मौसम।
देहरादून– उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। जिसको लेकर मौसम केंद्र देहरादून ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 18 फरवरी की शाम से सात जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। 19-20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश होगी, जबकि हर्षिल-औली समेत 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वही 19 और 20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं। इन दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी होगी।

