आम आदमी पार्टी को प्रदेश मे लगा बड़ा झटका, प्रदेश सह प्रभारी ने कहा इनके साथ 7 कार्यकर्ता भी नहीं।
देहरादून– रविवार को उत्तराखंड आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, दअरसल आज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है, जोत सिंह बिष्ट समेत तमाम नेताओं ने आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया है.. पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे जोत सिंह बिष्ट समेत तमाम अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है, जोत सिंह बिष्ट का कहना है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सोया हुआ है, पिछले 3 महीने से पार्टी कि कार्यकारिणी को भंग किया है..ऐसे में हम सभी अब पार्टी में अपना समय खराब नहीं करेंगे और पार्टी को छोड़ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी मे हाल ही मे जुडे कुछ अति महत्वकांशी लोगो द्वारा इस्तीफा देने व निराधार आरोप लगाने के पश्चात प्रदेश सह प्रभारी आप उत्तराखंड रोहित मैहरोलिया ने अपने वक्तव्य मे कहा कि वर्तमान समय मे आम आदमी पार्टी एक विशाल ट्रेन का स्वरूप ले चुकी है जो अपने गंतव्य की ओर तेज गति से बढ रही है, रास्ते मे पड रहे छोटे बडे स्टेशन पर यदि चार यात्री उतर रहे है तो 500 यात्री ट्रेन मे चढ रहे है। उन्होने कहा पिछले कुछ समय से पार्टी मे अपने हित साधने को लेकर संबंधित लोगो द्वारा अपनी मनमानी करने का दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था, हमारे संज्ञान मे था उक्त सभी लोग दूसरे राजनीतिक दलों के संपर्क मे भी चल रहे थे। जो लोग 700 कार्यकर्ताओ के साथ पार्टी छोडने की बात कह रहे है उनके साथ 7 लोग भी नही थे। यदि होते तो वह संगठन के कार्यक्रमों मे भी नजर आते।
प्रदेश मे पार्टी के पास आज भी कई प्रतिभाशाली व प्रबुद्ध चेहरे दृढता के साथ खडे है। संगठन का समर्पित कार्यकर्ता व काडर पार्टी के साथ है, भाजपा सरकार के दबाव मे चंद लोग पार्टी से इस्तीफा दे रहे है, जिनकी पार्टी की कार्यप्रणाली मे पूर्व से ही कोई आस्था नही है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व शीघ्र ही उत्तराखंड मे संगठन निर्माण कर आगामी सभी चुनाव मे अपनी भागीदारी हेतु प्रतिबद्ध होकर अपना कार्य कर रहा है। राज्य के कई प्रबुद्ध चेहरे पार्टी मे आकर कार्य करने को निरंतर संपर्क कर रहे है।

