उत्तराखंड के ऋषिकेश में बड़ा हादसा,2 रेंजर्स सहित चार की मौत।
देहरादून/ऋषिकेश– चीला में गाडी के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में दो रेंजरों सहित चार लोगों की मौत
चीला वार्डन आलोकी सहित दो व्यक्ति शक्ति नहर में गिरने के कारण लापता
चार व्यक्ति गंभीर घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें एम्स अस्पताल भेजा गया है
पुलिस लापता वार्डन की शक्ति नहर में कर रही तलाश
हादसा चीला बैराज से करीब एक किमी आगे नदी किनारे हुआ
बताया जा रहा है कि गाडी का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी
गाडी में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों सहित कुल दस लोग थे सवार
चीला रेंजर शैलेष घिल्डियाल, रेंजर प्रमोद ध्यानी, चालक सैफ अली खान और कुलराज सिंह की मौके पर मौत
वार्डन आलोकी सहित दो लोग शक्ति नहर में गिरकर लापता, दोनों की खोजबीन जारी
चार लोग गंभीर घायल हैं, घायलों का उपचार एम्स ऋषिकेश में किया जा रहा है।
वन विभाग के सूत्रो की माने तो एक इंटरसेप्टर वाहन जिम कार्बेट से मिला थी जिसका ट्रायल किया जा रहा था
वाहन चीला रेंज से ऋषिकेश की ओर जा रहा था तभी टायर फटने से हादसा हो गया।
उत्तराखंड में बड़ा हादसा,2 रेंजर्स सहित चार की मौत
सोमवार को उत्तराखंड के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में बड़ी घटना हुई है इस दुःखद घटना में वन विभाग के अधिकारियों का वाहन ऋषिकेश व चीला के बीच दुर्घटनाग्रस्त होकर चीला नहर के निकट दुर्घटना हुई जिसमे चार लोगो की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वाहन में वन विभाग की सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/वार्डन आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) चीला शैलेश घिल्डियाल, रेंजर प्रमोद ध्यानी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके नौटियाल समेत कुल 10 कार्मिक सवार थे इस हादसे में रेंजर शैलेश घिल्डियाल व प्रमोद ध्यानी सहित सैफ अली खान व कुलराज की मृत्यु हो गई जबकि वार्डन/एसीएफ आलोकी लापता हैं। हादसे में राजाजी नेशनल पार्क के पशु चिकित्स्क डॉ राकेश नौटियाल, अंकुश वाहन चालक अमित सेमवाल व अश्वनी बिजू घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में हुई इस घटना से वन विभाग में अफरा तफरी मच गई और मौके पर पुलिस के साथ वन विभाग के आला अधिकारी भी पहुंज गए है घायलो को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
पीएमओ में तैनात आईएएस अफसर मंगेश घिल्डियाल के भाई थे रेंजर्स शलेश घिल्डियाल
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने नए इलेक्ट्रिक वाहन का ट्रायल किया था जिसके बाद सभी अधिकारी व कार्मिक गौहरी रेंज की तरफ जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान कार का टायर फट गया और वह असंतुलित होकर चीला नहर के समीप हादसा हो गया। इस हादसे के बाद से वन विभाग सकते में है और इसमें दो रेंजर्स सहित चार लोगो की मौत हो गई और दुसरे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वन विभाग के अधिकारी भी घटना की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं हादसे में शिकार हुए रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ में तैनात आईएएस अफसर मंगेश घिल्डियाल के भाई थे सभी लोगो को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है और किन कारणों से ये घटना हुई है इसका भी पता लगाया जा रहा है।

