अंकिता हत्याकांड मे नया अपडेट,अंकिता के माता-पिता पत्रकार के सर्मथन में, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

Spread the love

देहरादून/पौड़ी– अंकिता के माता-पिता पत्रकार के सर्मथन में आ गए हैं। पिता वीरेंद्र भंडारी ने डीएम पौड़ी को ज्ञापन सौंपा। जबकि मां ने घर पर ही सांकेतिक धरना दिया। अंकिता के माता-पिता का कहना है कि अंकिता हत्याकांड में पीड़ित परिवार की पैरवी करने पर पत्रकार का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कोतवाली पौड़ी में पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापल लिए जाने और उनकी पत्नी का देहरादून से तबादला पिथौरागढ़ किए जाने को तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की है। कहा मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आंदोलन किया जाएगा।

शनिवार को अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी डा. आशीष चौहान से मुलाकात की। इस मौके पर भंडारी ने बताया कि पत्रकार आशुतोष नेगी घटना के दिन से ही लगातार अंकिता हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाए जाने में परिवार की मदद कर रहे हैं। लेकिन सरकार लगातार उनका उत्पीड़न कर रही है। कहा पत्रकार के खिलाफ कोतवाली पौड़ी में निराधार आरोप लगा रहे एक व्यक्ति की तहरीर पर एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर ग्राम्य विकास विभाग देहरादून में सेवारत उनकी पत्नी का तबादला पिथौरागढ़ कर दिया गया है। कहा सरकार पत्रकार को न्याय की पैरवी किए जाने पर प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने बताया कि अंकिता की मां सोनी देवी जहां बीमार बुजुर्ग सास की सेवा कर रही हैं, वहीं पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लिए जाने और उनकी पत्नी का तबादला तत्काल निरस्त किए जाने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दे रही हैं। वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि मामले में जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने अंकिता हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक का वेतन जल्द दिए जाने, राजकीय नर्सिंग कालेज का नाम अंकिता के नाम से किए जाने, हत्याकांड में एफआईआर में हीलाहवाली बरतने वाले दो राजस्व उपनिरीक्षको को हत्यारोपी बचाने का आरोपी बनाए जाने, वीआईपी का नाम उजागर किए जाने सहित अन्य मांगों के समाधान की मांग भी की। डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि अंकिता के पिता ने विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर ज्ञापन दिया है। जिला प्रशासन के स्तर की सभी मांगों पर जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *