चयन होने के बाद भी नहीं मिली नियुक्ति, आयुर्वेद डॉक्टरों ने शुरु किया धरना।

चयन होने के बाद भी नहीं मिली नियुक्ति, आयुर्वेद डॉक्टरों ने शुरु किया धरना।
Spread the love

देहरादून– प्रदेश के 243 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी करीब छ माह से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित इस भर्ती परीक्षा और साक्षात्कार का परिणाम निकाला गया था, लेकिन चयनित 243 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को सरकार की ओर से अभी तक नियुक्ति नहीं की गई है। चयनित चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय बाद आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के खाली पद भरने के लिए बीते साल भर्ती परीक्षा कराई गई। वह कई साल से इस परीक्षा की तैयारियों में जुटे थे। उम्मीद थी कि परीक्षा में सफल होने के बाद तुरंत नौकरी मिल जाएगी। इसी उम्मीद के चलते उन्होंने निजी क्षेत्र की नौकरी भी छोड़ दी, लेकिन सरकार करीब छ माह बाद भी नियुक्ति नहीं कर पाई है। चयनित चिकित्सा अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि उन्हें जल्द नियुक्ति दी जाए। क्योंकि वह बेरोजगार बैठे हैं साथ कोई भी निजी क्षेत्र की कंपनी उन्हें कम समय अवधि के लिए नौकरी पर रखना नहीं चाहेगी।

 

#ayurveddoctor #doctorsstrike #strike #uttarakhandstrike

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *