विधायक की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने बताया सत्ता की हनक।

Spread the love

देहरादून– देवभूमि उत्तराखंड में मंत्रियों और विधायकों की गुंडागर्दी और दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है पहले कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया और अब ऐसा ही कुछ बीजेपी के लैंसडाउन विधानसभा से विधायक दिलीप रावत का सामने आया है…मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा समर्थक की गाड़ी का चालान होने से लैंसडाउन के भाजपा विधायक दिलीप रावत काफी नाराज हो गए उन्होने परिवहन विभाग के अधिकारी को पहले खरी खोटी सुनाई। इसके बाद विधायक दिलीप रावत ने बीच सड़क पर ही अधिकारी को थप्पड़ मारने के लिए हाथ भी उठाया… बताया जा रहा है कि ये घटना कोटद्वार की है। जहां विधायक दिलीप रावत और परिवहन अधिकारी हरीश सती के बीच हुए इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। वीडियो पर लोगों ने इसे सत्ता की हनक बताया है। वहीं अब विपक्ष ने इसको मुद्दा बनाते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *