2 हज़ार के नोट जमा करने के लिए फिर उमड़ी भीड़, ये है वजह।

Spread the love

देहरादून– मई 2023 में आरबीआई ने प्रेस रिलीज में घोषणा की थी कि 2000 रुपये के नोट को सर्कुलर में वापस लिया जाएगा,जिसके बाद से बैंकों व डाकघरों में लोगों की भीड़ लग गई थी। लेकिन अचानक से इन दिनों भी लोग दो हजार का नोट लेकर डाकघरों में पहुंच रहे हैं।

बता दें कि अभी भी राजधानी देहरादून के मुख्य डाकघर में दो हजार के नोट जमा करने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है।दर्जनों लोग प्रतिदिन पोस्ट ऑफिस में दो हजार के नोट जमा करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। जानकारी देते हुए सीनियर पोस्ट मास्टर टी.एस गुसाईं ने कहा कि कई लोग दो हजार के नोट जमा करने के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंच रहे है,करीब 20 से 30 लोग जो प्रतिदिन डाकघर पहुंचकर 2000 के नोट जमा करवा रहे हैं।

आपको बता दें की दो हजार रुपये के नोट को जमा करने और बदलने की डेडलाइन 30 सितंबर 2023 तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 7 अक्‍टूबर 2023 किया गया। उसके बाद RBI ने बताया कि 9 अक्‍टूबर से ये नोट सिर्फ केंद्रीय बैंक के ऑफिस से ही जमा कराए जाएंगे, जहां इन्हे अभी भी बदला जा रहा है। हालांकि सवाल ये भी है की अभी भी लोगों के पास दो हज़ार के नोट आ कहाँ से रहे हैं क्या लोग वाक़ई में इन नोटों को बदलना भूल गए या वजह कहीं कुछ और तो नहीं?

 

#2hazarnote #twothousand #rbi #postoffice

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *