मंगलवार को मंगल सिद्ध हुआ टनल ऑपरेशन, केंद्र व राज्य की एजेंसियों ने किया शानदार कार्य, सभी 41 श्रमिक निकाले गए सुरक्षित बाहर।

मंगलवार को मंगल सिद्ध हुआ टनल ऑपरेशन, केंद्र व राज्य की एजेंसियों ने किया शानदार कार्य, सभी 41 श्रमिक निकाले गए सुरक्षित बाहर।
Spread the love

उत्तरकाशी/सिलक्यारा– सत्रहवें दिन मंगलवार को जब सूरज उगा उसी समय से टनल में फंसे मजदूरों के बाहर निकलने की उम्मीदें भी चमकने लगी थी। दोपहर होते होते अब तक किया जा रहा भगीरथी प्रयास सफल हो गया। दिल्ली से आए रैट माइनर्स ने उस बाधा को पार कर लिया जो अमेरिकी मशीन आगर के टूटने के बाद धूमिल नजर आ रही थी। बाबा बौखनाथ का आशीर्वाद भी अक्षरशः सच साबित हुआ। बाबा ने आशीर्वाद दिया था कि इस मंगल तक कुछ मंगल समाचार जरूर सुनने को मिलेगा, और मिला भी। रात के नौ बजने से पहले ही सभी 41 श्रमिक सकुशल बाहर निकाल लिए गए। खुशी के इस बड़े मौके पर जनरल वीके सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मन्त्री प्रेमचंद अग्रवाल व वहां मौजूद तमाम लोग वंहा मौजूद रहे।

आशा और निराशा के बीच झूल रहे श्रमिकों के परिजन ने भी राहत की सांस ली। और इस तरह जिंदगियों को बचाने का मिशन सिलक्यारा सफल साबित हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिआ पर लिखा …उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।..मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी श्रमिकों को 1-1 लाख रूपये देने की घोषणा की।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुरंग हादसे में फंसे सभी श्रमिक बंधुओं के सुरक्षित बाहर निकल आने के समाचार से मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई है।इस अभियान पर पूरे देश की निगाह लगी हुई थी। इसकी सफलता से पूरे देश ने राहत की साँस ली है। यह घड़ी सभी श्रमिक बंधुओं के परिजनों के लिए आनंद की घड़ी है। मैं उनके परिजनों को बधाई देता हूँ।

बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में फँसे इन सभी मज़दूरों को सुरक्षित निकालने में सबसे बड़ा योगदान राहत एवं बचाव कार्य में लगी सभी एजेंसियों जैसे एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़, उत्तराखण्ड पुलिस तथा भारतीय सेना का है। मैं इन सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूँ।

प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी इस ऑपरेशन की नियमित जानकारी लेते रहे और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री धामी ने मौक़े पर मौजूद रहकर इस बचाव कार्य की प्रगति पर निगाह बनाए रखी। मैं प्रधानमंत्री मोदीजी, मुख्यमंत्री धामीजी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जरनल  VK सिंह की भूमिका और उनकी संवेदनशीलता की भी भरपूर सराहना करता हूँ।

 

 

 

 

#tunnel  #rescue  #uttarakhand  #uttarkashi  #pushkar singh dhami

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *