इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, जल्द बाहर आने वाले हैं टनल में फंसे मजदूर एंबुलेंस को टनल के भीतर भेजा गया।
देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू होने की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में चल रहे मैन्युअली डिगिंग कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा डिगिंग कार्य हेतु पाइप में गए श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने मैन्युअल मैन्युअल डिगिंग कर रहे श्रमिकों से वार्ता कर उनका हौसला बढ़ाया एवं राहत बचाव कार्य में जुटे सभी श्रमिकों के काम की सराहना की ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम एवं निरंतर डॉक्टरों मनोचिकित्सकाे एवं श्रमिकों के परिवार जनों से अंदर फंसे श्रमिकों की निरंतर वार्ता करवाने के निर्देश दिए ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया कि सभी श्रमिक इंजीनियर विशेषज्ञ अधिकारी पूरी शिद्दत एवं मेहनत के साथ हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया अब तक कुल 52 मीटर पाइप को पुश कर लिया गया है। उन्होंने बताया अंदर फंसे से सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य सकुशल है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सभी लोग पूरी ऊर्जा और सकारात्मक भाव के साथ कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर अस्थायी सीएम कैम्प कार्यालय, मातली से रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। आज सुबह वह मातली से श्रमिकों का कुशलक्षेम से जानने सिलक्यारा टनल पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ट्वीट जल्द ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जायेगा, टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हुआ। बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा और करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना लाइ है रंग, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम से श्रमिकों को जल्द ही बाहर निकलने का कार्य पूर्ण होगा।
सिलक्यारा टनल में फंसे सभी मजदूर को सुरक्षित बाहर निकलते ही मिलेगा उचित स्वास्थ्य लाभ। उत्तरकाशी के जिला अस्पताल व चिन्यालीसौड स्तिथ अस्पताल में मजदूर को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य लाभ, मजदूरों के बाहर निकलते ही डॉक्टरों की टीम की गई है अस्पतालों में तैनात। जरूरत पड़ने पर ऋषिकेश एम्स को भी रखा गया है अलर्ट मोड़ पर, सभी मजदूर सुरक्षित निकले बाहर यही कामना करती हूं–स्वास्थ्य महानिदेशक।
रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते टनल के अंदर ही अस्थाई मेडिकल सुविधा का विस्तार किया गया है। फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के बाद इस स्थान पर किया जाएगा स्वास्थ्य प्रशिक्षण। कोई भी दिक्कत होने पर स्वास्थ विभाग द्वारा लगाए गए 8 बेड एवं डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम है तैनात।

उत्तरकाशी सुरंग बचाव कार्य, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे सुरंग से बाहर आए, सुरंग के अंदर पाइप डालने का काम हुआ पूरा जल्द मजदूरों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन होने वाला है शुरू, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की एक टीम गई टनल के अंदर, एक एक कर श्रमिको को निकाल कर लाएंगे बाहर, सुरंग से लेकर एम्बुलेंस तक बनाया गया ग्रीन क्वारीडोर, सुरंग के बाहर भी वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम मौजूद,सीएम पुष्कर सिंह धामी टनल के भीतर ही मौजूद श्रमिकों के परिजन भी टनल के पास मौजूद, मौके पर डाक्टरों की टीम तैनात, मजदूरों को टनल के बाहर आते ही दिया जाए प्राथमिक उपचार, गंभीर श्रमिकों के लिए एयर लिफ्ट की भी तैयारी, श्रमिकों के बाहर आने पर फूल मालाओं से किया जायेगा स्वागत, टनल पर फूल मलाएं मंगाई गई, टनल के बाहर स्थानीय द्वारा लगातार दुवाओं का दौर जारी।
इस दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, कमिश्नर गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, , रेस्क्यू आभियान के समन्वयक सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

