मुख्यमंत्री धामी ने बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा बाल्य काल से गांधी जी से रहा हूँ प्रेरित।

मुख्यमंत्री धामी ने बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा बाल्य काल से गांधी जी से रहा हूँ प्रेरित।
Spread the love

देहरादून/अहमदाबाद– अपने गुजरात प्रवास के मध्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव,अतिथि उपस्थिति पुस्तिका (विजिटर बुक) में साझा किए।

ज्ञात हो कि -मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर आजकल अहमदाबाद दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचे जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक आश्रम में चरखा चलाया और आश्रम का अवलोकन भी किया ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सदद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को मैं नमन करता हूँ।

चुंकि गांधी जी से हम बचपन से प्रेरित हैं। भारत विश्व का अग्रणी राष्ट्र बने यह हम संकल्प लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता बापू के स्वाधीनता आंदोलन में किये गए कार्य सदैव हमें प्रेरित कर मार्गदर्शन करते रहेंगे ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *