तेज रफ़्तार ने फिर ली बेजुबान की जान,अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत,

Spread the love

देहरादून/रामनगर– काशीपुर बुआखाल नेशनल हाइवे पर गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन ने एक गुलदार को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना गुरुवार शाम हल्दुआ के सती मंदिर के पास हुई। जहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज के जंगल से बाहर आकर एक गुलदार सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहा था। इसी बीच नेशनल हाइवे से गुजर रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर मौके पर ही कुछ ही देर बाद घायल गुलदार की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद आम पोखरा रेंज के अधिकारी जितेंद्र डिमरी वनकर्मियो के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद मृत गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए वन परिसर ले जाने की तैयारी की गई पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही शुक्रवार की सुबह होगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *