केंद्रीय विद्यालय एफ.आर.आई.में आज 52 वे केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023, अंडर 17 वर्ग के राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन।

केंद्रीय विद्यालय एफ.आर.आई.में आज 52 वे केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023, अंडर 17 वर्ग के राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन।
Spread the love

देहरादून– केंद्रीय विद्यालय एफ. आर.आई.में आज 52 वे केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 के अंतर्गत फुटबॉल अंडर 17 बालिका वर्ग का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि विजया रात्रे भा. वन. से. डिप्टी रजिस्ट्रार एफ.आर.आई. के कर कमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनीष मैठाणी एवं अरुण मल्होत्रा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी रहे। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की ओर से सुरजीत सिंह सहायक आयुक्त देहरादून ने सभी अतिथियों एवं आठ संभागों से आए अनुरक्षकों व प्रतिभागियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विजया रात्रे ने अपने वक्तव्य से सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।  स्थल प्राचार्य हनुमंत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।  आज पहला मैच लखनऊ और मुंबई संभाग के बीच खेला गया,जिसमें मुंबई ने 3.0 से जीत हासिल की व दूसरा मैच देहरादून व चेन्नई संभाग के बीच खेला गया जिसमें देहरादून संभाग ने भी 3.0 से जीत दर्ज की।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *