शहरी विकास मंत्री ने दशहरा कमेटी व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ दशहरे के बाद परेड ग्राउंड में हुए नुकसान का किया निरीक्षण।

शहरी विकास मंत्री ने दशहरा कमेटी व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ दशहरे के बाद परेड ग्राउंड में हुए नुकसान का किया निरीक्षण।
Spread the love

देहरादून– गुरुवार को डॉ अग्रवाल परेड ग्राउंड पहुंचे, उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से नुकसान की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि दशहरे मेले की अनुमति से पूर्व बिरादरी दशहरा कमेटी से जुड़े लोगों ने मेले के दौरान होने वाले नुकसान का खर्चा स्वयं उठाने की बात कही गई थी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत किए गए कार्यों में परेड ग्राउंड में घास व पौधों को नुकसान पहुंचा है। बताया कि इसके लिए बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के लोगों द्वारा नुकसान की भरपाई के लिए कहा गया है।

शरीर विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज दशहरा समापन के बाद देहरादून के परेड ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया उनके साथ स्मार्ट सिटी से संबंधित कई अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने मोइना करते हुए उसे स्थल का निरीक्षण किया जहां पर रावण का दहन किया गया था इस दौरान उन्होंने पाया कि जमीन पर लगी घास और साथी कई पेड़ पौधों को रावण दहन से काफी नुकसान पहुंचा था जिसका उन्होंने बारीकी से परीक्षण करते हुए बन्नू बिरादरी को निर्देश दिए कि वह इसका यथाशीघ्र भुगतान करें।

वही बन्नू बिरादरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए तमाम मीडिया कर्मियों के साथ ही सभी अन्य लोगों का दशहरा के सफल आयोजन पर आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जो भी कमिटमेंट किया था वह उसे कमिटमेंट को पूरा करते हुए हर नुकसान की भरपाई करने को तैयार है उन्होंने मीडिया के माध्यम से स्मार्ट सिटी से अनुरोध किया है कि उनसे जो भी भरपाई का पैसा लिया जाए वह जायस रूप में लिया जाए और उन्होंने साथ ही आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रमों में कोई व्यवस्था न हो इस पर भी ध्यान देने की बात कही।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *