डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून की दीवार का हिस्सा गिरने से हुए पूर्व छात्रा की मौत, cctv आया सामने।
देहरादून– डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के पीछे की दीवार का हिस्सा गिरने से वहां से पैदल गुजर रही युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोटा चकराता निवासी सुष्मिता तोमर (22 वर्ष) डीबीएस कॉलेज के पास एक संस्थान में कोचिंग करती थी। हाल ही में उसकी नियुक्ति पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर हुई थी। वह नौकरी मिलने की खुशी में देर शाम कोचिंग सेंटर के संचालक को मिठाई खिलाने गई थी। इस दौरान उसका भाई रघुवीर भी साथ था। रात को दोनों पैदल डीएवी कॉलेज के पीछे की रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान दिवार का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। करीब 15 फीट चौड़ी सड़क पर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार के मलबे ने भाई-बहन को चपेट में ले लिया गया। अब उसका cctv फुटेज सामने आया है जिसमे साफ दिखाई दे रहा है की भाई बहन दोनों एक साथ रास्ते से जा रहे थे, तभी अचानक बाहरी दीवार का एक बड़ा हिंसा उनके ऊपर गिर जाता है, जिसमे उनको सम्भले का मौका भी नहीं मिल पता और सुस्मिता दिवार मे दब जाती है, आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही ईंटें हटाकर दोनों को बाहर निकाला। डॉक्टरों ने सुष्मिता को मृत घोषित कर दिया। वही दीवार गिरने से हुई लड़की की मौत पर एनआईसीयू, आर्यन व एबीवीपी छात्रसंगठन से जुड़े छात्रों ने डीएवी कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय और मुख्य गेट के आगे नारेबाजी करते हुए प्राचार्य से इस्तीफे की मांग कर रहे है। दीवार गिरने से हुई लड़की की मौत के बाद डीएवी महाविद्यालय के गेट और सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करते विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता।

