DAV कॉलेज की गिरी दिवार,कोचिंग सेंटर से मिठाई देकर लोट रही युवती की मौत, भाई घायल।
देहरादून– मानसिंह वाला क्षेत्र में स्थित डीएवी कॉलेज की कई फीट ऊंची जर्जरहाल दीवार भरभराकर गिर गई। वीरवार रात हुई इस घटना में वहां से गुजर रही युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई रघुवीर गंभीर रूप से घायल है। घटना से गुस्साए छात्रों ने देर रात कॉलेज गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि कॉलेज प्रशासन से कई बार दीवार मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूलरूप से चकराता निवासी सुस्मिता तोमर की महीने भर पूर्व कनिष्ठ सहायक के तौर पर चयन हुआ था। उसे पुरोला में तैनाती मिली थी। वीरवार रात वह भाई रघुवीर के साथ अपने कोचिंग सेंटर में मिठाई देकर डोभालवाला स्थित किराए के घर लौट रही थी। तभी कॉलेज की मानसिंहवाला की ओर की दीवार उसके ऊपर गिर गई। दोनों को गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुष्मिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, कॉलेज प्राचार्य डॉ. केआर जैन ने घटना पर दुःख जताते हुए बताया कि दीवार को नुकसान पहुंचा रहे पेड़ को हटाने के लिए फॉरेस्ट विभाग से 6 माह से लिखा जा रहा था । निरीक्षण के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे यह दुखःद घटना हुई।

कॉलेज छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से मांग की भविष्य मे ऐसी घटनाओ पर अंकुश लगाने को लेकर कठोर कदम उठाये जाये, छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन नारे बाज़ी की, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस घटना पर शोक व्यक्त किया। पूर्व में विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज में जीर्ण शीर्ण भवनों कक्षों दीवारों के संबंध में अनेकों बार प्राचार्य को ज्ञापन दिए गए किंतु कॉलेज प्रशासन द्वारा लगातार नजरंदाज किया गया इस लापरवाही के कारण ही आज एक होनहार बेटी के साथ यह हादसा हो गया, विद्यार्थी परिषद ने मांग की दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। तथा भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो ऐसे भवनों कक्षों एवं दीवारों को यथाशीघ्र ठीक करवाया जाये।

