क्यों कहा भाजपा ने, हरीश रावत की बातों से बुढापा झलकने लगा है! हरदा के बयान पर भाजपा का पलटवार।
देहरादून– हरीश रावत ने भाजपा को बताया पाकिस्तान की जननी,सावरकर पर हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है। हरीश रावत के बयान पर असहज हो सकती है कांग्रेस, हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान हरदा ने बयान दिया है, मौसम चुनावी होने लगा है लिहाज़ा नेता एक दूसरे पर वार करने का कोई मौका नही छोड़ रहे। इन बयानों के सियासी मायने क्या होंगे यह तो आने वाला वक्त तय करेगा। फिलहाल हरीश रावत के एक बयान ने भाजपा को कांग्रेस पर हमलावर होने का मौका जरूर दे दिया है। हरीश रावत ने कहा वीर सावरकर पाकिस्तान के जनक है । उन्होंने ने ही सबसे पहले मुस्लिमों के लिए अलग देश की बात की थी।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा वीर सावरकर को लेकर दिए बयान पर अब भाजपा ने पलटवार किया है । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की हरीश रावत पर अब बुढ़ापा झलकने लगा है। जबकि सच्चाई यह है की वीर सावरकर के द्वारा आजादी के आंदोलन में दिए गए योगदान को भुलाया नही जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की हरीश रावत अब राहुल गांधी की कही हुए बातों को दोहराने का काम कर रहे है। कांग्रेस के नेताओं को वीर सावरकर न पहले पंसद थे और न अब कांग्रेसी उन्हे पंसद करती है।
बतातें चलें कि फिलहाल हरीश रावत के एक बयान ने भाजपा को कांग्रेस पर हमलावर होने का मौका जरूर दे दिया है। हरीश रावत ने कहा था की वीर सावरकर पाकिस्तान के जनक है ।उन्होंने ने ही सबसे पहले मुस्लिमों के लिए अलग देश की मांग की थी।
#harishrawat #veersawarkar #bjp #congressvsbjp #harda #uttarakhandpolitics

