जनता की जान से खिलवाड़, पुलिस ने किया नकली दवा कंपनी का खुलासा।

जनता की जान से खिलवाड़, पुलिस ने किया नकली दवा कंपनी का खुलासा।
Spread the love

देहरादून– अपने मुनाफे के लिए आम जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले दवा माफियाओं का खेल जबरदस्त तरीके से चल रहा है क्योंकि असली और नकली दवा में आम आदमी पहचान कर ही नही सकता है दवा माफियाओं के द्वारा न केवल नामी कंपनियों के नाम को इस्तेमाल किया जा रहा था बल्कि उनकी पैकिंग भी हूबहू की जा रही थी देहरादून पुलिस ने ऐसे ही एक दवा कंपनी का खुलासा किया है जो देश की अलग अलग नामी दवा कंपनियों के नाम से नकली दवाएं बना कर दिल्ली,यूपी,उत्तराखंड महाराष्ट्र,कलकत्ता सहित अन्य शहरों में भी सप्लाई कर रहे थे।

दिल्ली की फार्मा कंपनी की नकली दवाएं देश भर में सप्लाई होने की सूचना पर मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना रायपुर पुलिस ने नकली दवा कंपनी पर देहरादून और हरिद्वार में रेड करने पर करोड़ो रुपए की नकली पेन किलर दवा और कैप्सूल सहित लाखो रुपए की मशीनें बरामद कर पुलिस ने दो आरोपियों को पाल्टेक्निक रोड धर्मकांटा रायपुर के पास से रेंज रोवर गाडी के साथ गिरफ्तार किया गया।साथ ही पुलिस ने  करोड़ो रुपए का ट्रांजेक्शन बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है।

आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि मकदूमपुर गांव पर उनकी एक फर्जी फैक्ट्री है और गोदावरी रूडकी स्थित फ्लैट में उनके द्वारा नकली दवाईयां और उससे सम्बन्धित सामाग्री रखी हुई है, जिसे वह मूल दवाई की कम्पनी के नाम से विभिन्न राज्यों में सप्लाई करते है।पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की बताई जगह पर मकदुमपुर गांव निकट लकनौंता चौराहा झबरेडा हरिद्वार स्थित फैक्ट्री और आरोपी सचिन शर्मा के गोदावरी रूडकी हरिद्वार स्थित फ्लैट से करोड़ो रुपए की भारी मात्रा में नकली दवाईयाँ, नकली दवाईयां बनाने के उपकरण,नकली दवाईयां बनाने के लिये कच्चा माल व अन्य सामाग्री की बरामद की गयी है और मकदूमपुर हरिद्वार में स्थित फैक्ट्री को सील किया गया।साथ ही आरोपियों द्वारा नकली दवाईयाँ की पहले में की गयी सप्लाई के सम्बन्ध में भी सबूत इक्कट्टे करने की कार्यवाही की जा रही है।

बड़ा सवाल ये है कि अभी तक न जाने ये नकली दवाइयां कहाँ-कहाँ पहुंच चुकी होंगी और न जाने कितने लोग इसे असली समझकर इनको खा भी चुके होंगे। यानी कि आरोपियों को पकड़ने के बाद अब पुलिस की चुनौती हर एक कड़ी को जोड़ते हुए इसके तह तक पहुंचने की है, ताकि जहां भी इन दवाओं को सप्लाई किया गया है उनको तत्काल रोका जा सके।

 

#medicine #doonpolice #farmacompny #uttarakhand

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *