चलो मुख्यमंत्री आवास’ किसानों की समस्याओं पर हरीश रावत का ऐलान,आपदा प्रभावित किसानों के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच।
देहरादून– हरिद्वार के आपदा प्रभावित किसानों के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री आवास घेराव किया, इस दौरान हजारों की संख्या में हरिद्वार के किसानों ने देहरादून पहुंच कर इस विरोध प्रदर्शन में शिरकत की वह सरकार के सामने अपनी मांगे रखी, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार से किसानों के लिए चार मांगे की, उन्होंने कहा किसानों को 10 हज़ार रूपये प्रति बिघा मुआवजा दिया जाए, इसके साथ ही किसानों का पिछले 6 महीनों का बिजली पानी बिल माफ़ किया जाएं, इसके अलावा गन्ना मील द्वारा किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, और साथ ही किसानों के क़र्ज़ की वसूली स्थगित की जाए और ब्याज माफ किया जाए, उन्होंने सरकार को चेताते हुए आगे कहा अगर 20 अक्टूबर तक यह मांगे पूरी नहीं की गई, तो किसानों द्वारा देहरादून जाम किया जाएगा इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग भी जाम किया जाएगा, इसके अलावा धरना प्रदर्शन में मौजूद नेता प्रतिपक्ष ने कहा, आज स्थिति यह है की किसानों के इस्तेमाल की जाने वाली सभी वस्तुएं महंगी हो गई है, इसके अतिरिक्त बे मौसम बरसात से किसानों की फैसले बर्बाद हो गई है, लेकिन सरकार द्वारा ना के बराबर मुआवजा दिया गया है इसी को लेकर आज यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवाह्न पर ‘चलो मुख्यमंत्री आवास’ कार्यक्रम के तहत भारी संख्या में किसान और कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचे। कांग्रेस भवन से ट्रैक्टर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किसानों के साथ मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे थे, वहीं सीएम आवास से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोक दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है, हरीश रावत ने कहा,,,, किसानों की मांग है को उनके 6 महीने का बिजली और पानी का बिल माफ हो, सरकार किसानों का कर्ज माफ करे, किसानों के 100 करोड़ के भुगतान करने का मुख्यमंत्री का वादा पूरा हो, अगर ऐसा नहीं होगा तो सड़क जाम करेंगे।
हाथीबड़कला में भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। प्रदर्शन में पूर्व सीएम हरीश रावत गन्ना लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वो ये गन्ना मुख्यमंत्री को देना चाहते हैं और किसानों की समस्या से उनको अवगत कराना चाहते हैं। हरीश रावत के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हरिद्वार से भारी संख्या में आये किसान मौजूद रहे।

