राजधानी मे सीवर के गंदगी से मिलेगी निजात, रोबोटिक मशीन से होगी सीवर क्लीनिंग।
देहरादून– राजधानी देहरादून में सीवर की सफाई के लिए रोबोटिक मशीन अनिवार्य ही गई है, इस मशीन के आने से अब सीवर मैन को सीवर में नहीं उतरना पड़ेगा। इससे उनकी जान को भी कोई खतरा नहीं रहेगा। मशीन जो गंदगी बाहर निकालेगी वो भी अब सड़क के किनारे नहीं छोड़ी जाएगी, बल्कि मशीन के साथ एक गाड़ी रहेगी। जिस पर गंदगी निकाल कर मशीन गाड़ी के अंदर डाल देगी। कंपनी के साइट इंजीनियर ने रोबोटिक मशीन की खासियतों की जानकारी देते हुए बताया कि इससे काम कम समय में आसानी से और कम लागत व कम लेबर के साथ किया जा सकेगा।
स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत पूरे भारत में सीवर की सफाई के लिए रोबोटिक मशीन खरीदी जानी चाइये ताकि किसी सीवर मैन की सीवर के अंदर मौत न हो। इससे सीवर मैन को फायदा होगा वहीं लोगों को सीवर ब्लॉकेज व बरसात के सीजन में पानी रुकने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
शहर मे सीवर की सफाई हमेशा से ही एक बड़ी चुनौती रही है। इसी समस्या ने निजात दिलाने को लेकर एक नयी तकनीकि कि सीवर सफाई मशीन देहरादून स्थित जल संस्थान द्वारा मंगाई गई है। इसमें ख़ास बात यह है कि यह मशीन रोबोट तकनीक पर बनाई हुई है। इसमें रिमोट कंट्रोल के माध्यम से इसे ऑपरेट किया जाता है। सहायक अभियंता राघवेंद्र डोभाल ने कहा कि जल संस्थान और स्मार्ट सिटी के माध्यम से सीवर क्लीनिंग रोबोटिक मशीन का प्रोक्योरमेंट अभी गतिमान है। अभी हमारी जो बड़ी मशीन है, वह छोटी-छोटी गलियों में नहीं जा पाती। रोबोटिक मशीन आने के बाद छोटी गलियों में भी सीवर क्लीनिंग का कार्य आसानी से किया जा सकेगा। प्रोक्योरमेंट के बाद जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा।

