जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक हरिद्वार को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।
शाखा प्रबन्धक संदीप कुमार जिला सहकारी बैंक, शाखा ग्राम मगरूबपुर थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार को रू0 4000/- रिश्वत ग्रहण करते हुए गिरफ्तार।
शिकायतकर्ता अमन, निवासी पीतपुर, थाना लक्सर हरिद्वार द्वारा टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की गयी कि उसकी पत्नी प्रियका देवी व उसके चाचा के लड़के मोनू कुमार तथा पड़ोसी राहुल कुमार द्वारा दीनदयाल योजना के अन्तर्गत भैंस खरीदने के लिए एक-एक लाख ऋण हेतु अपने क्षेत्र के जिला सहकारी बैंक की शाखा ग्राम भगरूनपुर, थाना बहादराबाद हरिद्वार में आवेदन किया था. इन तीनों की लोन की बैंक में होने वाली समस्त औपचारिकताओं व पैरवी उसके द्वारा की जा रही थी, जिसके सम्बन्ध में वह उक्त जिला सहकारी बैंक की शाखा ग्राम मगरूबपुर के शाखा प्रबन्धक संदीप कुमार पुत्र स्व जल सिंह, निवासी ग्राम सडौली, पी0ओ0 थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार से मिला तो मैनेजर द्वारा उक्त तीनों के लोन पास करने की एवज में 11-11 हजार कुल 33 हजार रिश्वत की मांग की गयी, शिकायतकर्ता द्वारा हामी भरने पर तीनों खातों में एक-एक लाख रुपये डाल दिये, जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 19.09.2023 को लोन पास करने के नाम पर कुल 20000/- रू० रिश्वत के रूप में बैंक मैनेजर को दे दिये।
दिनांक 20.09.2023 को जब मोनू अपने खाते में से लोन के शेष 50 हजार निकालने गया तो बैंक मैनेजर ने पुन: पूर्व में तयशुदा 33 हजार रू0 में से 4000/- रू0 की मांग की गयी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, अपितु ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करवाना चाहता था। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त संदीप कुमार जिला सहकारी बैंक की शाखा ग्राम मगरुबपुर के शाखा प्रबन्धक, थाना- झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार को शिकायतकर्ता से रू0 4000/- रित ग्रहण करते हुए दिनांक 22.03.2023 को समय 03.30 बजे रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। निदेशक सतर्कता महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरूस्कार की घोषणा की गयीं।
“भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आये और टोल फ्री नम्बर-1064 पर कॉल करें”।

